भास्कर न्यूज | बालोद सोमवार को कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं की बोर्ड परीक्षा शुरू होगी। जिले के 11 हजार 220 छात्र-छात्राओं के लिए कुल 111 केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन हिन्दी का पर्चा होगा। शिक्षा विभाग के अनुसार बालोद ब्लॉक में कक्षा 10वीं के 1 हजार 911 छात्र-छात्राओं के लिए 16, गुरूर ब्लॉक में 2 हजार 4 के लिए 19, डौंडीलोहारा ब्लॉक के 2 हजार 816 छात्र-छात्राओं के लिए 29, गुंडरदेही ब्लॉक के 2 हजार 725 के लिए 26 और डौंडी ब्लॉक के 1 हजार 764 छात्र-छात्राओं के लिए 21 केंद्र बनाए गए हैं। विभागीय व प्रशासनिक अफसर केंद्रों का दौरा करने पहुंचेंगे। सुरक्षा के लिहाज से केंद्र के बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शनिवार को 12वीं हिंदी विषय की परीक्षा हुई थी। बालोद के 16 केंद्रों मंे 12वीं के कुल 1379 में से 1374 परीक्षार्थी शामिल हुए। 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। गुरूर के 19 केंद्रों मंे कुल 1484 में से 1476 परीक्षार्थी शामिल हुए। 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डौंडीलोहारा के 29 केंद्रों मंे कुल 1932 में से 1924 परीक्षार्थी शामिल हुए। 8 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। गुंडरदेही के 26 केंद्रों मंे कुल 1946 में से 1939 परीक्षार्थी शामिल हुए। 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डौंडी के 21 केंद्रों मंे कुल 1280 में से 1270 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।


