10वीं-12वीं में शत प्रतिशत कोर्स से पूछे गए सवाल

भास्कर न्यूज | धमतरी जिले में 10वीं, 12वीं के छात्रों की प्री-बोर्ड परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई है। पहले दिन 10वीं का विज्ञान और 12वीं का भूगोल, गणित, बुक कीपिंग एंड एकाउन्टेंसी, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित की परीक्षा हुई। परीक्षा बोर्ड की तर्ज पर हुई। सुबह 11.15 से दोपहर 2.15 बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा में शत प्रतिशत कोर्स से सवाल पूछा था। इधर जिला शिक्षा विभाग ने अर्धवार्षिक परीक्षा का भी परिणाम जारी कर दिया है। जिले में अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम 10वीं में 72.76 प्रतिशत और 12वीं में 81.63 प्रतिशत आया है। परिणाम कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देश से कम हैं। पखवाड़ेभर पूर्व 7 जनवरी को जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी व प्राचार्यों की बैठक लेकर चेतावनी दी थी। बोर्ड के परीक्षा परिणाम में सुधार लाने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। 10वीं में 80 प्रतिशत और 12वीं में 90 प्रतिशत तक परिणाम लाएं। अर्धवार्षिक परीक्षा में परिणाम कम आया है। इधर अब प्री-बोर्ड परीक्षा भी शुरू हो गई है। बुधवार को पहला पेपर 10वीं, 12वीं का हुआ है। छात्रों के अनुसार प्रश्न पत्र सामान्य रहा है। 10वीं में 75 अंक के 19 सवाल पूछे गए थे। खंड-अ में 10 बहुविकल्प प्रश्न है। प्रत्येक के 1-1 अंक निर्धारित है। प्रश्न क्रमांक-2 से 6 तक में 30 शब्द में 2-2 अंक का प्रश्न पूछा गया था। प्रश्न क्रमांक-7 से 11 तक में 50 शब्द के लिए 3 अंक, प्रश्न क्रमांक-12 से 18 तक के लिए 75 शब्द में 4 अंक और प्रश्न 17 से 19 तक में 100 से 150 शब्द के लिए 5 अंक निर्धारित रहा। छात्रों ने बताया कि सवाल सरल लगे। 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू हो जाएगी। इसके पहले ही कमजोर छात्रों को विशेष रूप से कोचिंग देकर पढ़ाया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त कक्षाएं भी लगाई जाएंगी। प्री-बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद 80 प्रतिशत से अधिक व 60 प्रतिशत से कम अंक लाने वाले छात्रों का चयन होगा। आज होगी हिन्दी, राजनीति विज्ञान की परीक्षा 10वीं, 12वीं का प्री-बोर्ड परीक्षा 30 जनवरी तक चलेगा। 22 जनवरी को 10वीं का हिन्दी और 12वीं का राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, एलीमेंट्स ऑफ साइंस, 23 जनवरी को 10वीं में सामाजिक विज्ञान, 12वीं का हिन्दी व अंग्रेजी, 24 को 10वीं का अंग्रेजी, 12वीं का औद्योगिक संगठन, अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान, फूड एंड न्यूट्रीशन, एलीमेंटस ऑफ एनिमल हस्ब्रेंड्री की परीक्षा होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *