लुधियाना| न्यू यंग फाइव स्टार क्लब, भोले बाबा रतन मुनि जैन युवा संघ व मां वैष्णो देवी चैरिटेबल हॉस्पिटल द्वारा महावीर जयंती पर रक्तदान कैंप लगाया जाएगा। यह कैंप किंग पैलेस में 10 अप्रैल को लगेगा। कैंप का प्रथम निमंत्रण अल्फा पावर के अथर्व गुप्ता, चक्षु गुप्ता, विकेश भाटिया, जसकीरत सिंह को दिया। इस अवसर पर राजेश जैन, राजीव जैन, धीरज जैन, सचिन जैन, अमित गुप्ता, पुनीत जैन, मोहित जैन, धीरज जैन आदि मौजूद रहे।


