प्रदेश जदयू कार्यसमिति की बैठक 10 जनवरी को होगी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने बताया कि पूर्व में 5 जनवरी को बैठक होनी थी, पर अब 10 जनवरी को होगी। बैठक बीआईटी मोड़ के समीप पार्टी के प्रदेश कार्यालय में दिन के 11 बजे से होगी। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो करेंगे। उन्होंने बताया कि खीरू महतो एवं विधायक सरयू राय रांची से सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान के तहत राज्य भर के पांच लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य है।


