10 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला महिला का शव:तबीयत खराब होने के बाद हुई थी संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक शादीशुदा महिला की मौत के 10 दिन बाद उसका शव कब्र खोदकर निकाला गया। 27 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हुई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद शव बाहर निकाला गया। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। ग्राम बुंदेला की रहने वाली जया सांडे (23) ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी। घटना वाले दिन सुसराल में उसकी तबीयत खराब थी वह अपने कमरे में आराम कर रही थी। थोड़ी देर बाद घर वाले जाकर देखे तो उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार करते हुए कफन-दफन किया गया। महिला के मायके वालों ने सुसराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। 7 दिसंबर को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। अब जानिए पूरा मामला बुंदेला निवासी जया सांडे (23) का पांच साल पहले गांव के अर्जुन सांडे से प्रेम विवाह हुआ था। 27 नवंबर को वह घर का काम कर रही थी, तभी उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उसने ससुराल वालों को इसकी जानकारी दी और घर पर आराम करने लगी। कुछ देर बाद घर के लोगों ने देखा तो जया की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पति ने तुरंत गांव के लोगों और जया के घर वालों को दी गई। मायके वालों ने घर आकर हंगामा करते हुए ससुराल वालों पर आरोप लगाए। तब गांव के लोगों ने उन्हें पूरे मामले की शिकायत पुलिस करने की सलाह दी। इसके बाद मायके वालों ने अंतिम संस्कार करने दिया। शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा​​​​​ कफन-दफन के 10 दिन बाद मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिजन के आवेदन पर पुलिस ने एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी की अनुमति के बाद राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र खोदकर मृतका का शव बाहर निकाला। 7 दिसंबर को सिम्स में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *