10 दिन से बिजली नहीं, जंगली जानवरों का खतरा:मरवाही में आंधी-तूफान से टूटे बिजली के खंभे, 2 किमी दूर से लाना पड़ रहा पानी

छत्तीसगढ़ के मरवाही के करगीकला गांव में पिछले 10 दिनों से बिजली की समस्या से लोग परेशान हैं। आंधी-तूफान के कारण बिजली के खंभे टूट कर गिर गए हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग और प्रशासन को कई बार शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। बिजली विभाग मरवाही के सहायक अभियंता जफर मलिक फोन नहीं उठा रहे हैं। ग्रामीणों ने 22 तारीख को दानीकुंडी में सुशासन समाधान शिविर में आवेदन दिया। जेई मीना कंवर ने बताया कि समस्या के समाधान में एक सप्ताह से ज्यादा का समय लगेगा। बिजली न होने से ग्रामीणों को पानी के लिए 2 किलोमीटर दूर पड़ोसी गांव जाना पड़ रहा है। घरों में बोर होने के बावजूद पानी नहीं मिल पा रहा है। गर्मी में पंखे और कूलर नहीं चल रहे हैं। लोगों को आंगन में सोना पड़ रहा है। जंगल क्षेत्र होने के कारण रात में सांप-बिच्छू और भालू का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि वे नियमित रूप से बिजली बिल जमा करते हैं, फिर भी उन्हें अनियमित बिजली आपूर्ति मिलती है। बिजली विभाग की लापरवाही से पूरा गांव परेशान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *