10 दिवसीय राष्ट्रीय पुस्तक मेला आज से

जिला स्कूल मैदान में समय इंडिया नई दिल्ली व बिहार राज्य अभिलेखागार निदेशालय पटना के संयुक्त तत्वावधान में 10 दिवसीय राष्ट्रीय पुस्तक मेले का शुभारंभ शुक्रवार को होगा। दोपहर 3.30 बजे मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सीपी सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार मेले का उद्घाटन करेंगे। 80 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। यहां सभी तरह की किताबें उपलब्ध होंगी। 26 जनवरी तक पुस्तक मेला चलेगा। यहां पुस्तक प्रेमी हरदिन सुबह 11 बजे से रात 7.30 बजे तक घूम सकेंगे और पुस्तकों की खरीदारी करेंगे। हर दिन मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। साहित्यिक कार्यक्रम होंगे। इसी क्रम में, मेले में 18 जनवरी को शाम 4 बजे प्रसिद्ध नाटककार अनीश अंकुर की पुस्तक का लोकार्पण होगा। 19 जनवरी को राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश से किताबों पर प्रोफेसर विनय भरत संवाद करेंगे। प्रबंध न्यासी चंद्रभूषण ने बताया कि पुस्तक मेले में आने वाले को प्रवेश के लिए 10 रुपए की सहयोग राशि देनी होगी। बच्चों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन : मेले के दौरान स्कूली बच्चों के लिए कई कार्यक्रम रखे गए हैं। जिनमें कविता-सुनाओ, कहानी लेखन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, लोक गीत/देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, एकल नाट्य प्रतियोगिता शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *