10 फीट गहरी खाई में गिरा टेम्पो-ट्रैक्स, 6 की मौत:रायसेन में ड्राइवर को झपकी लगने से पुलिया से टकराया; 3 की हालत गंभीर

रायसेन में भोपाल-जबलपुर रोड पर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। घटना बम्होरी ढाबे के पास बंदर वाली पुलिया के पास सोमवार तड़के 4 बजे हुई। टेम्पो ट्रैक्स (तूफान) पहले पुलिया से टकराई इसके बाद 10 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गाड़ी में कुल 9 लोग सवार थे। एसपी पंकज कुमार पांडेय के मुताबिक हादसे में दो महिलाओं, एक बच्ची और तीन पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ। बाड़ी एसडीओपी अदिति सक्सेना ने बताया कि गाड़ी जबलपुर से इंदौर की ओर जा रही थी। घायलों को सुल्तानपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया जा रहा है। 2 तस्वीरें देखिए- खबर अपडेट की जा रही है… ये खबर भी पढ़ें-
झाबुआ में टेम्पो ट्रैक्स पलटा, 4 की मौत झाबुआ में पेटलावद के रायपुरिया थाना क्षेत्र में बोलासा घाट पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे सवारी वाहन (टैम्पो ट्रैक्स) पलटने से महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *