10 ब्लाक संगठन का दोबारा होगा गठन

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव कांग्रेस जल्द ही अपने नए फॉर्मूले के साथ ब्लाक संगठनों का पुनर्गठन करेगी। इसके लिए पहले ब्लाक अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। पर्यवेक्षकों की नियुक्ति पहले ही की चुकी थी। जिनके माध्यम से ब्लाक अध्यक्षों के संभावितों नामों की सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजी जा चुकी है। कांग्रेस संगठन सूत्रों ने बताया कि जल्द ही नए ब्लाक अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि जो नाम भेजे गए हैं, उनमें कुछ मौजूदा ब्लाक अध्यक्ष भी शामिल हैं। ऐसे में कुछ ब्लाकों में वर्तमान अध्यक्षों को भी दोबारा जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। बता दें कि जिले में कांग्रेस के 10 ब्लाक संगठन है। इनमें नए अध्यक्ष के चयन के लिए पिछले दिनों बैठकों का दौर पूरा किया जा चुका है। संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने हर ब्लाक में पांच-पांच मंडल बनाने के फॉर्मूले पर भी काम किया गया है। इन मंडलों में 21-21 सदस्य शामिल रहेंगे। जिनकी तैयारी भी पूरी कर ली गई है। इसके अलावा इन मंडलों के नीचे सेक्टर कमेटी का गठन भी होगा। कुछ समय पहले इसे ​लेकर गाइडलाइन जारी कर दिया गया था, जिसके बाद सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई है। सूत्रों ने बताया कि ब्लाक अध्यक्षों के संभावित नाम तो तय हो गए हैं। लेकिन मंडल और सेक्टर प्रभारी को लेकर अभी भी रायशुमारी जारी है। नामों को लेकर अंदरखाने विवाद की भी स्थिति कांग्रेस ने अपने ब्लाक संगठन के लिए अध्यक्षों के संभावित नाम तय कर लिए हैं। लेकिन कुछ संगठनों में प्रा​थमिकता से तय किए गए नामों को लेकर भी नाराजगी की​ स्थिति है। इसे लेकर संगठन में अंदरखाने विवाद भी चल रहा। लेकिन तय फार्मेट और ब्लाक अध्यक्ष दावेदारों की मजबूत पकड़ के सामने यह नाराजगी भी दरकिनार हो रही है। कांग्रेस संगठन में इस बार नए व सक्रिय चेहरों को मौका देने की तैयारी है। जिसे लेकर कुछ वरिष्ठ नेताओं के बीच सहमति नहीं बन पा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *