10 माह से फरार आरोपी नये साल पर गिरफ्तार:जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को तलाश थी, घर आया तो पकड़ा गया

भीलवाड़ा की कोतवाली थाना पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।इस युवक ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया था और ये पिछले 10 महीने से फरार चल रहा था। इसके एक साथी को इसी मामले में पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। कोतवाली थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि 2 फरवरी 2023 रौनक आचार्य ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उसने बताया कि वो महावीर पार्क के सामने अपने किसी निजी काम से जा रहा था इसी दौरान पवन और अंशुल ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रौनक की रिपोर्ट पर इस संबंध में एक मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी अंशुल को गिरफ्तार कर लिया जबकि हमले का दूसरा आरोपी पवन पिछले 10 माह से फरार था। उसकी तलाश में पुलिस ने टीम बना रखी थी और जगह जगह दबिश दी जा रही थी। नए साल पर पुलिस को उसके अपने घर पर आने की सूचना मिली जिस पर पुलिस ने दबिश देकर चंद्र शेखर आजाद नगर में रहने वाले पवन पिता रमेश चंद्र जांगिड़ को गिरफ्तार किया। ये थे टीम में शामिल कोतवाल राजपाल, एएसआई मदनलाल, हेडकॉन्स्टेबल विजेंद्र, कांस्टेबल संजय, समय सिंह।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *