चाईबासा| नेत्र चिकित्सालय, सदर अस्पताल चाईबासा में मंगलवार को मोतियाबिंद के कुल 10 मरीजों का सफल ऑपरेशन नेत्र सर्जन डॉ सेलीन सोसन टोपनो के द्वारा किया गया। ऑपरेशन के दौरान प्रशिक्षु नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ नेहा चौधरी, सदर अस्पताल चाईबासा के नेत्र पदाधिकारी डॉ मनोज सिंह मुंडा, नेत्र सहायक रमण कुमार सिंह, कविता महतो, परिचारिका ज्योति हेरेंज, संजना देवी एवं ड्रेसर अरविंद परमहंस कुजूर के अलावे प्रशिक्षु एएनएम आदि उपस्थित थीं।


