10 युवतियों के समर्पण और मेहनत को सम्मान दिया गया

भास्कर न्यूज | लुधियाना पंजाब सरकार की राज्य सचिव और बाल कल्याण समिति व किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य रुचि कौर बावा ने 10 युवतियों के सशक्तीकरण का जश्न मनाया। 2019 में गोद ली गई इन युवतियों को कौशल और शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाया गया। अब ये स्वयंसेवक के रूप में काम कर रही हैं और शिक्षकों की भूमिका निभा रही हैं। इन युवतियों के समर्पण और मेहनत को सम्मान देने के लिए रुचि कौर बावा ने विशेष लंच का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उनकी उपलब्धियों को सराहा गया और समाज में उनके योगदान को प्रोत्साहित किया गया। बावा ने कहा की इन युवतियों की सफलता पर गर्व है। वे न केवल अपना भविष्य संवार रही हैं, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित कर रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *