10 लाख का ट्रैक्टर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:फोन-पे ट्रांजैक्शन से उज्जैन में पकड़ाए, नीमच पुरानी कृषि उपज मंडी से दिनदहाड़े की वारदात

नीमच की पुरानी कृषि उपज मंडी से दिनदहाड़े चोरी हुए 10 लाख रुपए के ट्रैक्टर-ट्रॉली का बघाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने उज्जैन के बड़नगर से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया। इस मामले में आरोपियों की ओर से पेट्रोल पंप पर किया गया ‘फोन-पे’ भुगतान पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुआ। कृषि उपज मंडी से दिनदहाड़े चुराया था ट्रैक्टर घटना मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है। ग्राम चडौल निवासी किसान सुनील धाकड़ अपनी मूंगफली बेचने मंडी आए थे। उन्होंने अपना नीला स्वराज ट्रैक्टर और ट्रॉली गायत्री कॉम्प्लेक्स के सामने खड़ी की और पास ही फोटोकॉपी कराने चले गए। आधे घंटे बाद जब वह वापस लौटे, तो ट्रैक्टर वहां से गायब था। व्यस्त मंडी इलाके से दिनदहाड़े हुई इस चोरी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी अंकित जायसवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बघाना थाना प्रभारी राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में तत्काल विशेष टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज की जांच में दिखे दो संदिग्ध पुलिस टीमों ने सबसे पहले मंदसौर और रतलाम हाईवे के टोल नाकों के साथ-साथ आसपास के पेट्रोल पंपों और ढाबों के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली को बड़नगर की ओर ले जाते हुए दिखाई दिए। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपियों ने बड़नगर रोड स्थित शिव शक्ति पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाकर उसका भुगतान फोन-पे से किया था। पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार सायबर सेल की मदद से जब उस ट्रांजैक्शन की डिटेल निकाली गई, तो आरोपियों की पहचान और लोकेशन स्पष्ट हो गई। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर आरोपी अल्ताफ पिता याकूब (निवासी उमरिया) और गोपाल पिता कालू भील (निवासी गोदडिया) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर लिया है। इस मामले में एक अन्य साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *