10 लाख का सोना लेकर बंगाली कारीगर फरार:गहने बनाने को दिया था 105 ग्राम सोना, ज्वेलर की रिपोर्ट पर पुलिस ने शुरू की जांच

चूरू के रतनगढ़ में एक ज्वेलर से करीब 10 लाख सोना लेकर एक बंगाली कारीगर फरार हो गया। ज्वेलर की शिकायत पर रतनगढ़ पुलिस ने कारीगर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस रिपोर्ट में ज्वेलर राजकुमार सोनी ने बताया कि रतनगढ़ के रामचंद्र पार्क के पास मेरी ज्वैलरी की दुकान है। मेरी दुकान के ऊपर एक कमरे में पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी जयंत राणा पिछले 15 महीने से गहनों की जड़ाई का काम करता था। मैंने जंयत को 21 अप्रैल को 23 ग्राम, 22 अप्रैल को 51 ग्राम एवं 23 अप्रैल को 29 ग्राम सोना गहने बनाने के लिए दिया था। जयंत को इसके गहने बनाकर 25 अप्रैल को वापस लौटाने थे, लेकिन वह नहीं आया। ज्वेलर ने बताया कि जब गहने लेने के लिए उसने कारीगर की तलाश की तो वह नदारद मिला तथा उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। कारीगर के पास 105 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत बाजार भाव से लगभग 10 लाख होती है। जिसे लेकर वह फरार हो गया है। पुलिस ने राजकुमार की रिपोर्ट पर जयंत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *