10 लाख मांगे नहीं मिले तो छोड़कर भागा

भासकर न्यूज | अमृतसर खुद को विदेश में रह रहे बेटे का दोस्त बताकर पिता को अगवा कर लिया। फिर कार में घुमाता रहा और जान से मारने की धमकी देते हुए 10 लाख रुपए की डिमांड की, जब पैसे वापस नहीं मिले तो उन्हें छोड़कर भाग गया। थाना कंटोनमेंट की पुलिस ने इस मामले में आरोपी अमनदीप सिंह निवासी डेरे कीमा फार्म रणीके के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में धर्मपाल निवासी रामतीर्थ रोड ने बताया कि रविवार की शाम 4 बजे आरोपी उसके घर आया और उसने बताया कि अमरीका रह रहे उसके बेटे ओम प्रकाश का दोस्त है। उसके साथ बात करते हुए कार में बैठा लिया। कार में अगवा करने के बाद चोगावां के आस-पास गांवों में घुमाता रहा है। फिर उसके बेटे ओम प्रकाश को फोन करके जान से मारने की धमकी देते हुए 10 लाख रुपए की मांग की। उसके बाद राम कपतगढ़ एक कोठी के ऊपरी मंजिल में ले गया और उसके साथ सो गया। गेट को अंदर से ताला लगाकर चाबी अपने पास रखी थी। सोमवार को आरोपी सुबह 11 बजे उन्हें स्कूटी पर बैठाकर घनूपुर काले बाईपास पर छोड़ कर फरार हो गया। आरोपी ने जाते समय किसी को कुछ भी न बताने की धमकी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *