10 लाख रुपए के हेल्थ कवर वाली सीएम सेहत बीमा योजना की 8 से होगी रजिस्ट्रेशन

लुधियाना| बहुप्रतीक्षित 10 लाख रुपए के हेल्थ कवर वाली मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के तहत जिले में 8 जनवरी से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। स्कीम के तहत 10 लाख रुपये तक का केशलैस इलाज देने का वादा पंजाब सरकार ने किया है। जिले के 1200 गांवों में 800 कॉमन सर्विस सेंटर में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। सिविल सर्जन डॉ. रमन दीप ने बताया कि ने मुख्यमंत्री हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम से जुड़ी मैपिंग रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है। रजिस्ट्रेशन के बाद स्क्रीनिंग होगी और फिर एक सप्ताह के बाद कार्ड मिल जाएगा। यह कार्ड गांव या शहर में किसी भी नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर से बनवाया जा सकता है। भास्कर एक्सप्लेनर क्या सभी के लिए है स्कीम? -नहीं,सिर्फ पंजाब के लोगों के लिए है। रजिस्ट्रेशन के लिए रेजिडेंस सर्टिफिकेट के तौर पर आधार कार्ड और वोटर कार्ड जरूरी कर दिया गया है। पूरे परिवार के लिए एक ही कार्ड बनेगा? -परिवार के सभी सदस्यों का अलग कार्ड बनाया जाना जरूरी है। हफ्ते में कार्ड बनेगा। क्या दस्तावेज देने होंगे? -18 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों को आधार व वोटर कार्ड लाना होगा, जबकि 18 साल से कम उम्र के लोगों को आधार के साथ बर्थ सर्टिफिकेट जमा करना होगा। कहां होगी रजिस्ट्रेशन? -800 कॉमन सर्विस सेंटर में कार्ड बनाए जाएंगे। जिसके लिए गांव के सरपंचों, पार्षदों, नंबरदारों, एसएमओ, मेडिकल अधिकारियों, एएनएम कैंपेन चलाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *