बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वे चादर चढ़ाने वाले हिन्दुओं से कहेंगे कि चादर चढ़ाने का ज्यादा शौक है, तो वे पुष्कर आकर पितरों के लिए पिंडदान करें। तुम्हारा बेड़ा पार हो जाएगा। पं. धीरेंद्र शास्त्री रविवार शाम जगत पिता ब्रह्माजी के मंदिर में दर्शन करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुष्कर आने का सौभाग्य मिला, यह भगवान ब्रह्मा जी की भूमि है। सतयुग का देवस्थान है। 52 शक्ति पीठों में से एक मां भगवती चामुंडा यहां विराजती हैं। राजस्थान की भूमि वीरों और संतों की भूमि है। शास्त्री ने शाम 7 बजे पुष्कर सरोवर के सप्तऋषि घाट पर महाआरती की। इसके बाद उन्होंने जगत पिता ब्रह्माजी के मंदिर में चार मुखों का पूजन और दर्शन किया। 10 साल पहले पुष्कर आए थे शास्त्री ब्रह्मा मंदिर के पुजारी लक्ष्मी निवास कृष्णगोपाल वशिष्ठ ने पं. शास्त्री का स्वागत किया और तीर्थ तथा मंदिर के बारे में जानकारी दी। पं. शास्त्री मंदिर के सभा भवन में भी कुछ देर रुके, वे सोफे की बजाय नीचे जमीन पर बिछी दरी पर ही बैठे। यहां उन्होंने बताया कि वे 10 साल पहले पुष्कर आए थे, सरोवर और ब्रह्मा जी के दर्शन किए थे। इस दौरान उन्होंने चामुंडा माता शक्ति पीठ में तपस्या भी की थी। मंदिर से जाते समय पं. धीरेंद्र शास्त्री का बड़ी संख्या में लोगों ने अभिवादन किया। जय-जय सियाराम के नारे लगाए। सीएम कल पुष्कर आएंगे, तैयारी शुरू मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मंगलवार को पुष्कर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वे यहां श्री हनुमंत कथा में शामिल होंगे। उनके लिए पुष्कर में हेलीपैड और सेफ हाउस की व्यवस्था की जा रही है। सीएम शर्मा 28 फरवरी को कायड़ विश्रामस्थली पर प्रस्तावित प्रधानमंत्री की सभा की तैयारियों का भी जायजा लेंगे। हालांकि यात्रा का आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। आज से पुष्कर में ऐसी रहेगी ट्रेफिक व्यवस्था…. यातायात डायवर्जन वाहन के लिए पार्किंग स्थलः- (इनपुट-अभिषेक शर्मा, पुष्कर) …. पुष्कर में हनुमंत कथा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें: पुष्कर में हनुमंत कथा, शुल्क और VIP पास पर विवाद:धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने फर्जी वसूली पर दी चेतावनी, बोले- फ्रॉड करने वालों से रहें सावधान पुष्कर के नए मेला मैदान में 23 से 25 फरवरी तक बागेश्वर धाम के उपासक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा तीन दिवसीय हनुमंत कथा और दिव्य दरबार का आयोजन प्रस्तावित है। आयोजन से पहले ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। प्रशासन व आयोजन समिति की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)


