10 साल में पहली बार मध्य दिसंबर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर, 2024 में 5 डिग्री पर था, हवा का दौर चला

दिसंबर की ठिठुरन इस बार अपेक्षा से कमजोर पड़ती नजर आ रही है। पिछले दस वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ है कि मध्य दिसंबर तक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। आमतौर पर इस समय तक सर्दी अपने तेवर दिखाने लगती है और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे पहुंच जाता है, लेकिन इस वर्ष रातों की ठंड ने अब तक वह तीखापन नहीं दिखाया। मौसम के आंकड़े बताते हैं कि इस बार मध्य दिसंबर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले एक दशक के औसत से अधिक है। पिछले दस साल के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो केवल दो वर्षों-2022 और 2023 में मध्य दिसंबर के दौरान न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसके विपरीत, शेष सात वर्षों में तापमान 5 डिग्री या उससे भी नीचे चला गया था, जिससे कड़ाके की ठंड महसूस की गई थी। इस बार तापमान में आई यह बढ़ोतरी मौसम के बदले मिजाज की ओर इशारा कर रही है। 17 दिसम्बर 2018 को सबसे कम न्यूनतम तापमान 3 डिग्री हुआ था। जबकि इस बार 17 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री बना हुआ है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। वहीं बुधवार को दिन का तापमान 23 डिग्री पर स्थिर रहा, लेकिन रात का तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यानी 24 घंटे में रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं िदन व रात के तापमान में 16 डिग्री का बड़ा अंतर बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल तापमान में ऐसे ही उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। दिन में धूप तेज रहेगी, जबकि रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *