भास्कर न्यूज |लुधियाना शहर में सर्दी के कारण जहां होजरीके काम में तेजी आई हुई है वहीं दूसरी तरफ शर्ट के होलसेलर लाखों का माल लेकर बैठे हैं। इस बार सभी डीलर्स ने उनका शर्ट का मालवापिस भेज दिया है जिस वजह से शर्ट के सभी कारोबारी मायूस बैठे हैं। हर एक बड़ी फैक्टरी ने दस हज़ार पीस शर्ट के बनाएं थे जिसकी कीमत 500 रुपये है। शहर में कम से कम शर्ट बनाने वाली 200 के करीब फैक्टरी हैं। जहां पर 100 करोड़ की शर्ट गोदामों में डंप पड़ी है।कारोबारियों का कहना है कि लोगों की ओर चाइना का माल ज्यादा पसंद किया जा रहा है। सस्ता होने के साथ साथ चमकदार होने से चाइना की शर्ट की डिमांड ज्यादा है। कारोबारियों ने चाइना का माल बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग है। अन्यथा भारतीय कारोबार ठप हो जाएगा।


