100 ग्राम हेरोइन सहित कार सवार 3 तस्कर काबू

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना मोहकमपुरा की पुलिस ने 100 ग्राम हेरोइन सहित कपूरथला और होशियारपुर के दो युवकों सहित 3 आरोपियों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव जय रामपुरा कपूरथला निवासी गुरप्रीत सिंह, होशियारपुर निवासी अमनजीत सिंह और अकाशदीप सिंह निवासी गांव बुआ नंगली के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को वाटर सप्लाई दफ्तर के पास सड़क के किनारे एक गाड़ी खड़ी दिखाई दी। जब कार को घेरकर चैक किया तो तीन युवक बैठे हुए थे। कार की तालाशी लेने पर 100 ग्राम हेरोइन बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *