लुधियाना| आचार्य सम्राट पूज्य श्री शिव मुनि जी महाराज के आशीर्वाद तथा महासाध्वी सुनीता-शुभ जी महाराज की सद् प्रेरणा एवं एसएस जैन सभा शिवपुरी के तत्वावधान में आत्म जैन सोसायटी की ओर से 238वां मासिक राशन वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 100 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। राशन सेवा का लाभ अनिल जैन, रजत जैन, जैन रबड़ परिवार एवं जनक राज, नवीन जैन, नवीन ओसवाल हौजरी परिवार ने लिया। इस मौके साहित्य रत्न डा. मुलखराज जैन तथा सोसायटी के प्रधान कमल जैन ने कहा कि यह संस्था मानव सेवा भगवान की पूजा के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। इस अवसर पर विनीत जैन, कमल जैन, सतीश जैन बब्बी, अशोक जैन भाबू, नरेश जैन, डा. मुलखराज जैन, संजय जैन, श्रमण ओसवाल, रजनीश जैन, देवेन्द्र जैन जम्मू, मनीष जैन, विपन जैन पाटनी, प्रिंस जैन, दीपक जैन, राकेश जैन डीपी आदि मौजूद रहे।


