100 फीट ऊंची हाई मास्क लाइट में फंसा बाज:एक्सपर्ट ने फायर ब्रिगेड क्रेन की मदद से उतारा, भावुक हुए शहर के लोग

अपनायत के शहर जोधपुर में जीवों के प्रति प्रेम का अनूठा नजारा दिखाई दिया। यहां जोधपुर के नागोरी गेट सर्कल पर करीब 100 फीट ऊंची हाई मास्क लाइट पर एक बाज फंस गया। जिसे निकालने के लिए फायर ब्रिगेड टीम की क्रेन पहुंची और उसकी जान बचाई गई।
पूरा वाकया आज दोपहर 12 बजे के करीब का है। शहर के नागौरी गेट सर्किल के पास हाई मास्क लाइट पर बैठे बाज के पंख फंस गए थे। इस दौरान उसकी मदद के लिए कई अन्य बाज उसके ऊपर मंडराते रहे। काफी देर तक बाज मदद के लिए तड़पता रहा लेकिन किसी की नजर उसे पर नहीं गई। इस दरमियान वहां से निकल रहे एक युवक आशीष भाटी ने बाज को इस हालत में देखा तो उसने तुरंत एक्सपर्ट इस्माइल रंगरेज को सूचना दी।
इस्माइल मौके पर पहुंचे। ऊंचाई अधिक होने की वजह से बाज को बचा पाना काफी कठिन था। इस पर उन्होंने फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। यहां पर हाइड्रा क्रेन की मदद से बाज को पकड़कर लाइट से निकाला गया। बाद में उसे नीचे उतारकर वन विभाग की टीम को सुपुर्द किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *