100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, एक की मौत

कवर्धा| घानी खूंटा घाट पर रविवार दोपहर 12 बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला सिंघनपुरी थाना क्षेत्र का है। दोनों युवक चारभाठा के रहने वाले थे। वे कवर्धा से अपने गांव लौट रहे थे। घानीखूंटा घाट के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *