100 रक्तवीरों ने किया रक्तदान तो कश्यप ने 42वीं बार ब्लड दिया

भास्कर न्यूज | जांजगीर जिला अस्पताल में शबरीमाता सेवा संस्थान ने रक्तदान शिविर लगाया। शिविर टीएल साहू के सेवानिवृत्त होने पर आयोजित किया गया। इसमें 100 लोगों ने रक्तदान किया। खून की कमी को देखते हुए संस्था समय-समय पर ऐसे शिविर करती रही है। इस बार भी जांजगीर और आसपास के गांवों से लोग पहुंचे। कार्यक्रम में कलेक्टर आकाश छिकारा, एसडीओपी यदुमणि सिदार, मंजूषा पाटले, सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल, डॉ. संदीप साहू, अंकित ताम्रकार और डॉ. लोकेन्द्र कश्यप शामिल हुए। उन्होंने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संस्थान के संस्थापक और संचालक केके कश्यप ने 42वीं बार रक्तदान किया। अमर सिंह गोड़ और दिलेलाल कश्यप ने 37वीं बार खून दिया। केके कश्यप ने युवाओं को रक्तदान के फायदे बताए। उन्हें नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर में शिव कश्यप, कैलाश कश्यप, अजीत गढ़ेवाल, विद्याभूषण महंत, यशवंत कश्यप, सुरेन्द्र जांगड़े, जादूराम साहू, उपेन्द्र देवांगन, मनोज नायक, ताराचंद चौधरी, अजय कहरा, शत्रुहन साहू, उपेन्द्र साहू, रघुवीर और रितेश यादव मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *