100 रुपये न मिलने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा:शहडोल में आत्महत्या की दी धमकी, टीआई के पैसे दिलाने के आश्वासन पर माना

शहडोल में शनिवार को धनपुरी थाना क्षेत्र में एक युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। दरअसल, युवक गोलू (30) ने 100 रुपए न मिलने से नाराज होकर यह कदम उठाया। उसने टावर के अंतिम हिस्से तक पहुंचकर कूदने की धमकी दी। यह घटना धनपुरी के विलियस नंबर-1 इलाके में मस्जिद के पास हुई। घर से 10 रुपए न मिलने पर गुस्से में टावर पर चढ़ा युवक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विलियस नंबर-1 निवासी गोलू कथित तौर पर मानसिक रूप से कमजोर है। बताया गया कि उसने घर में 100 रुपए मांगे थे, लेकिन रुपए न मिलने पर वह गुस्से में आ गया। आवेश में आकर वह घर के सामने लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़े मिलने की सूचना पर धनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। टावर के नीचे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। थाना प्रभारी की ओर से 100 रुपए दिलाने का आश्वासन माना युवक युवक की मानसिक स्थिति को देखते हुए पुलिस ने संयम और समझदारी से स्थिति को संभाला। धनपुरी थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो स्वयं मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने युवक से बातचीत शुरू की। काफी देर तक चली समझाइश के बाद, थाना प्रभारी की ओर से 100 रुपए दिलाने का आश्वासन मिलने पर गोलू शांत हुआ और सुरक्षित टावर से नीचे उतर आया। थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो ने बताया कि मानसिक रूप से कमजोर युवक गोलू 100 रुपए न मिलने पर नाराज होकर टावर पर चढ़ा था। पुलिस ने सूझबूझ से उसे सुरक्षित नीचे उतारा और बाद में परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने युवक और उसके परिवार को आवश्यक समझाइश भी दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *