रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3250 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मेजर विपिन चाचन ने फर्स्ट लेडी शिल्पी चाचन के साथ रोटरी रांची क्लब का दौरा किया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने क्लब द्वारा संचालित परियोजनाओं को देखा, उसकी प्रशंसा की। उन्होंने गुरुनानक होम फॉर हैंडिकैप में जनसेवा के प्रति डॉ. अनिल पांडेय के जुनून को सराहा। गवर्नर विपिन चाचन ने कहा कि भारत में पिछले 100 वर्षों से सामाजिक कार्यों में लगे रोटरी क्लब ने पोलियो उन्मूलन के बाद अब देश से अशिक्षा को दूर करने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन पूरे झारखंड बिहार में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। रोटरी रांची के अध्यक्ष गौरव बोगरॉय ने कहा कि रोटरी क्लब ने पोलियो को खत्म करने के लिए जो अभियान चलाया था, वह शत प्रतिशत सफल रहा। क्लब ने कई मरीजों का निशुल्क उपचार कराया है। मानंद सचिव डॉ ख्याति मुंजाल, अनिल सिंह, जोगेश गंभीर, राजीव मोदी, रेखा सिंह, विनय ढनढनिया, प्रवीण राजगढ़िया आदि मौजूद थे। रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का रांची दौरा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बोले- रोटरी ने ‘टीच’ नामक मैनेजमेंट सिस्टम बनाया है। हर अक्षर एक विशेष प्रोजेक्ट है, टी अक्षर का अर्थ है टीचर्स सपोर्ट, ई का अर्थ है ई-लर्निंग, ए का अर्थ है एडल्ट लिटरेसी, सी का अर्थ है चाइल्ड डेवलपमेंट व एच का अर्थ हैप्पी स्कूल है। असिस्टेंट गवर्नर दीपक श्रीवास्तव ने पर्यावरण सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य के कार्यों पर बल दिया।


