100% SIR करने वाला एमपी का पहला जिला अशोकनगर:प्रदेश में 84% गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन पूरा; 13 जिलों ने पार किया 90% टारगेट

एसआईआर में प्रदेश के अन्य जिलों से शुरुआती दौर से ही आगे चल रहे अशोकनगर जिले ने 100 प्रतिशत एसआईआर का कार्य तय समय से सात दिन पहले पूरा कर लिया है। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी अशोकनगर आदित्य सिंह और उनकी टीम को इस प्रयास पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बधाई दी है। उधर प्रदेश में 84% गणना पत्रकों का डिजिटलाइजेशन पूरा हो चुका है, इनमें से 13 जिलों ने 90% टारगेट एचीव कर लिया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने बताया कि प्रदेश में गणना पत्रकों के डिजिटलाइजेशन का काम तेज गति से जारी है। आज अशोक नगर जिले ने एसआईआर का काम 100 प्रतिशत पूरा कर लिया है। झा ने अशोक नगर के सभी शासकीय सेवकों और नागरिकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी के समन्वित प्रयास और अथक परिश्रम से ही संभव हुई है। गुरुवार शाम तक 4 करोड़ 60 लाख से अधिक गणना पत्रकों का डिजिटलाइजेशन पूरा हो चुका है, जो कुल कार्य का लगभग 84 प्रतिशत है। झा ने बताया कि प्रदेश के 13 जिलों ने 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इन जिलों में 90 प्रतिशत काम पूरा 37 जिलों में 80 फीसदी काम हो चुका पूरा इसके अलावा प्रदेश के 37 जिलों में 80% से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा ने डिजिटलाइजेशन में लगे सभी शासकीय सेवकों, बीएलओ और सहयोगी नागरिकों के समन्वित प्रयास की सराहना की जिसके चलते निर्धारित समय से पहले ही कार्य पूर्णता की ओर है। उन्होंने कहा कि इसी प्रेरणा और समन्वय से शत-प्रतिशत कार्य इसी सप्ताह पूरा कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *