बालोद| शहर में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी जोरों पर हैं। प्रांताध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर बालोद पहुंचे और यज्ञ स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने यज्ञ स्थल पर कार्यकर्ताओं की गोष्ठी आयोजित कर कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। राठौर ने कहा कि सभी कार्यों की चेक लिस्ट तैयार की जाए और पूर्ण हो चुके कार्यों को अलग दर्शाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से यज्ञ में लगने वाली सामग्री की व्यवस्थित व्यवस्था और समय पर पूर्णता, यज्ञ स्थल पर पर्याप्त सफाई और पेयजल की व्यवस्था, साहित्य और ब्रह्म भोज का प्रचार-प्रसार, इसे आधी कीमत पर उपलब्ध कराना, अखंड ज्योति, युग निर्माण और प्रज्ञा अभियान के सदस्य बनाने के लिए अलग काउंटर, ग्रीन रूम को व्यवस्थित रखना, अतिथियों की संख्या के अनुसार समुचित बैठने की व्यवस्था, 11000 दीप यज्ञ को सही ढंग से स्थापित करना और जलाने वाले कार्यकर्ताओं का प्रबंधन पर ध्यान देने का निर्देश दिया। गया।


