108 मेधावी विद्यार्थियों को 12 लाख रु. की छात्रवृत्ति वितरित

जयपुर | नलिनी फाउंडेशन की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन हुआ। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए 108 मेधावी छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति दी गई। इनमें आईआईटी में चयन हुए तीन विद्यार्थियों को 21-21 हजार रुपए दिए गए। वहीं, दसवीं व बारहवीं में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 11-11 हजार रुपए दिए। नलिनी फाउंडेशन के अध्यक्ष राधेगोविंद माथुर ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से तीन साल से जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार प्रशिक्षण दिया जा रहा। कार्यक्रम में राजकुमार माथुर, रुचि माथुर, नंद बिहारी माथुर व शशांक कुमार को शिक्षा गुरु सम्मान से नवाजा गया। मुख्य अतिथि ग्रेटर निगम आयुक्त गौरव सैनी, विशिष्ट अतिथि दैनिक भास्कर के मुख्य राज्य समन्वयक मुकेश माथुर, ग्रेटर निगम चेयरमैन लक्ष्मण सिंह नूनीवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *