11 किलो डोडा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार:रायसिंहनगर पुलिस की एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई

श्रीगंगानगर को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन सीमा संकल्प के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायसिंहनगर पुलिस ने गांव 11 टीके से एक व्यक्ति को डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान कार्रवाई की। आरोपी विनोद कुमार (37) के कब्जे से 11 किलो 800 ग्राम डोडा पोस्त डंठल बरामद किया गया। आरोपी गांव 11 टीके का रहने वाला है। डीआईजी सह एसपी गौरव यादव ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त पहल पर युवाओं को नशे से बचाने का अभियान चल रहा है। इसके तहत मेडिकेटेड नशीले पदार्थों और मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इनकी रही कार्रवाई में भूमिका
इस कार्रवाई में थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा के अलावा विनोद कुमार सउनि, महादेव कॉन्स्टेबल, विजय कॉन्स्टेबल और चालक गुरप्रीत सिंह शामिल थे। कार्रवाई में कॉन्स्टेबल महादेव की विशेष भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *