11 कुंडीय श्री शिव महारुद्र यज्ञ आज से

बिलासपुर| बारद्वार में 11 कुंडीय श्री शिव महारुद्र यज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 4 जनवरी को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। भास्कर साहू ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। कलश यात्रा के माध्यम से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण निर्मित होगा। श्रीमद्भागवत कथा का वाचन वृंदावन निवासी कथावाचक पं. योगेंद्रशरण शास्त्री के श्रीमुख से होगा। कथा के दौरान भक्ति, ज्ञान और वैराग्य से ओतप्रोत प्रसंगों का संगीतमय प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। इस अवसर पर गुरुज महाराज अखिल (गोपेश) शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *