रांची | विश्व हिंदू परिषद रांची महानगर की धर्म रक्षा निधि समर्पण का समापन कार्यक्रम बुधवार को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर धर्मशाला में हुआ। इस अवसर पर िवहिप के केंद्रीय मंत्री सह केंद्रीय सेवा प्रमुख अजय पारीक ने कहा कि प्रभु श्रीराम संपूर्ण सनातन समाज के आदर्श हैं। अयोध्या में पिछले वर्ष पौष शुक्ल द्वादशी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपूर्ण हिंदू समाज के स्वाभिमान के पुनर्जागरण का क्षण था। पौष शुक्ल द्वादशी 11 जनवरी को सभी मंदिरों में श्री हनुमान चालीसा पाठ, भजन कीर्तन, समरसता संगोष्ठी की जाए। इस अवसर पर क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, केंद्रीय टोली के ओपी लाल, प्रांत सह कोषाध्यक्ष शिव शंकर साबू आदि शामिल थे।


