गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 11 बीएलओ को सम्मानित किया गया। इन बीएलओ ने शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लीना कमलेश मंडावी ने आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जीपीएम जिले में डिजिटाइजेशन के उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित बेक और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विक्रांत अंचल भी उपस्थित थे। सम्मानित बीएलओ में इनमें नाम हैं शामिल सम्मानित बीएलओ में विधानसभा क्षेत्र 24 मरवाही से देवी प्रसाद बंजारे (भाग संख्या 121 साल्हेघोरी), प्रदीप जायसवाल (भाग संख्या 73 निमधा), सत्यनारायण करसायल (भाग संख्या 39 बहुटाडोल), स्वाति तिवारी (भाग संख्या 185 भदौरा), शैलेष कुमार साहू (भाग संख्या 234 करगीखुर्द), मनीष कुमार रौतेल (भाग संख्या 98 खम्हलीकला), पूर्णिमा सूर्यवंशी (भाग संख्या 104 नेवसा), विनोद गिरी गोस्वामी (भाग संख्या 163 देवरीकला), कमली मरावी (भाग संख्या 49 घुसरिया) और महेन्द्र सोनी (भाग संख्या 95 डाहीबहरा) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, विधानसभा क्षेत्र 25 कोटा के भाग संख्या 62 छोटकीरेवार से कुंवर सिंह बैगा को भी सम्मानित किया गया।


