11 मांगें, धरना देगा कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन

बेमेतरा| शहर में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक हुई। अश्वनी कुमार बेनर्जी की अध्यक्षता में हु​ई बैठक में तीन दिवसीय 22 से 24 दिसंबर तक अपनी 11 सूत्रीय मांग के समर्थन में धरना व प्रदर्शन का ऐलान किया है। जिला, ब्लाक संयोजक समेत सभी पदाधिकारी ने अपने विचार रखे व धरना में शामिल होने की अपील किया है। जीएल खुटियारे, सुरेन्द्र कुमार पटेल, राजेश कुमार यादव, महेश्वर श्रीवास, पवन कुमार वर्मा, राजू शर्मा, प्रेम दास दोहरे, देवी चंद डेहरे, नानकराम साहू, राजेन्द्र वर्मा, केआर परते, सेउकराम साहू उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *