11 स्काउट-गाइड राज्य पुरस्कार रैली के लिए चयनित:जयपुर में राज्यपाल करेंगे सम्मानित, 9 से 13 फरवरी तक होगी रैली

राजस्थान राज्य भारत स्काउट-गाइड की गुड डे डिफेंस स्कूल (न्यू सैनिक स्कूल) के 11 स्काउट-गाइड का चयन राज्य पुरस्कार अवार्ड रैली के लिए किया गया है। यह रैली 9 से 13 फरवरी तक जयपुर के जगतपुरा में आयोजित होगी। इसमें चयनित स्काउट-गाइड को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह उपलब्धि स्कूल और हनुमानगढ़ जिले के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राज्य पुरस्कार के लिए स्काउट वर्ग से मेघश्याम, पुलकित, कृष्ण गोला, डिशाल देओरी और अजय गंगवार का चयन हुआ है। गाइड वर्ग में खुशी यादव, दृष्टि, सिद्धि, हिमांशिका, लिहिनो और बारुनी शामिल हैं। इन विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड गतिविधियों में उनके अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है। स्कूल के चेयरपर्सन वरुण यादव ने चयनित स्काउट-गाइड को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित होती है। प्रबंध निदेशक दिनेश जुनेजा ने इस उपलब्धि को विद्यालय की मजबूत अनुशासनात्मक संस्कृति और नियमित प्रशिक्षण का परिणाम बताया। निदेशक एल.पी. जैन ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। प्रिंसिपल एन्थोनियम्मा पी ने चयनित विद्यार्थियों की उपलब्धि पर संतोष व्यक्त किया। प्रशासक अनुराग छाबड़ा ने इसे विद्यालय के इतिहास की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। राजस्थान राज्य भारत स्काउट-गाइड मुख्यालय के सीओ भारत भूषण और एलए सचिव सोहन गोदारा ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस सफलता के पीछे स्काउट प्रभारी इमामबक्श और गाइड प्रभारी ममता रानी के मार्गदर्शन को अहम बताया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *