1100 जरूरतमंद छात्रों को गर्म स्वेटर बांटे

पक्खोवाल रोड स्थित विकास नगर के श्री गीता मंदिर में श्री बाला जी की विशाल चौकी में रविवार को भक्ति और शक्ति का एक अलौकिक संगम देखने को मिला। समारोह में बाबा कुलवंत भल्ला ने अपने प्रवचनों से संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने मंदिर सभा द्वारा संचालित चैरिटेबल डिस्पेंसरी, सिलाई और कंप्यूटर सेंटर की सराहना की । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्री महावीर सेवक संघ द्वारा आयोजित विशाल सेवा कार्य रहा। संस्था के स्तम्भ केवल कृष्ण थम्मन, राम कृष्ण सलूजा और बन्नू बहल के नेतृत्व में विभिन्न स्कूलों के 1100 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को गर्म स्वेटर वितरित किए गए। गौरतलब है कि यह संस्था पिछले 30 वर्षों से अनवरत यह पुनीत कार्य कर रही है। मंदिर सभा के महासचिव प्रदीप ढल ने समाज सेवक लक्की बांसल और रोमी भल्ला को सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *