लोक शिक्षण संचालनालय ने पिछले दिनों सभी संयुक्त संभाग कार्यालयों के मिली जानकारी के आधार पर व्याख्याता/व्याख्याता एल.बी. टी संवर्ग के पदों पर पदोन्नति के लिए काउंसलिंग की डेट जारी की थी। ये काउंसलिंग 25 सितंबर, गुरुवार से शुरू होने जा रही है। काउंसलिंग 28 सितंबर तक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय परिसर, शंकर नगर, रायपुर में चलेगी। इस प्रक्रिया में कुल 1106 पदोन्नत व्याख्याता/व्याख्याता एल.बी. शामिल होंगे। पहले दिन संस्कृत के कुल 197 और गणित के 157 शिक्षकों का काउंसलिंग होना प्रस्तावित है।


