धमतरी| कोतवाली पुलिस ने शराब तस्करी करते दो युवकों को पकड़ा। एक आरोपी विंध्यवासिनी वार्ड का रहने वाला है। दूसरा केरेगांव कोर्रा निवासी 21 वर्षीय युवक है। दोनों स्कूटी में 115 पाव शराब लेकर जा रहे थे। पुलिस ने नगरी रोड पर डेविड भवन के पास घेराबंदी कर पकड़ा। जब्त शराब और स्कूटी की कुल कीमत 39 हजार 200 रुपए है। एएसआई संतोषी नेताम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दानीटोला शराब दुकान से दो युवक शराब लेकर डेविड भवन की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने स्कूटी को रोका। तलाशी में 9200 रुपए कीमत की 115 पाव शराब मिली। आरोपियों के पास वैध अनुज्ञा पत्र नहीं था। पकड़े गए तस्करों के नाम दीपक साहू (44) निवासी विंध्यवासिनी वार्ड और कौशल सेन (21) निवासी केरेगांव कोर्रा हैं।


