भास्कर न्यूज | राजनांदगांव महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला का 12वीं का परिणाम 84 प्रतिशत रहा। वहीं 10वीं का परिणाम 43 प्रतिशत रहा। 12वीं में कुल 112 छात्राओं ने परीक्षा दी। इनमें से 94 छात्राएं पास हुईं। प्रथम श्रेणी में 52, द्वितीय श्रेणी में 40 और तृतीय श्रेणी में 2 छात्राएं रहीं। कला संकाय का परिणाम 90 प्रतिशत, विज्ञान संकाय का 75 प्रतिशत और कॉमर्स संकाय का 83 प्रतिशत रहा। कला संकाय में चंद्रप्रभा साहू ने 443 अंक, 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया और प्रथम स्थान पाया। वह दीनदयाल साहू की पुत्री हैं। दूसरे स्थान पर ईशिका रही, जिसने 419 अंक, 83.8 प्रतिशत प्राप्त किए। वह दिलीप की पुत्री हैं। विज्ञान संकाय में मोनिका साहू ने 404 अंक, 80.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। वह संतोष साहू की पुत्री हैं। दूसरे स्थान पर दीक्षा चौहान रही, जिसने 385 अंक, 77 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। कॉमर्स संकाय में ममता साहू ने 412 अंक, 82.4 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। वह मनोज साहू की पुत्री हैं। दूसरे स्थान पर अनिता रही, जिसने 407 अंक, 81.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया वह सहदेव की पुत्री हैं। संस्था प्रमुख चैतराम वर्मा ने सभी छात्राओं और उनके पालकों को बधाई दी। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रथम श्रेणी में 19, द्वितीय श्रेणी में 29 बच्चे रहे 10वीं में कुल 116 छात्राओं ने परीक्षा दी। इनमें से 50 छात्राएं पास हुईं। प्रथम श्रेणी में 19, द्वितीय श्रेणी में 29 और तृतीय श्रेणी में 2 छात्राएं रहीं। हाई स्कूल में मोनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रागिनी कोसरे ने 487 अंक, 81.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान पाया। वह हीरेन्द्र सिंह की पुत्री हैं। रेशम लाल कोसरे ने 480 अंक प्राप्त किया।


