12वीं के छात्र को मुर्गा बनाया, बरसाए लात-घूंसे:छतरपुर में दो साथी छात्रों ने की मारपीट; कोचिंग में हुआ था विवाद

छतरपुर में 12वीं के छात्र को मुर्गा बनाकर लात-घूंसों से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप उसके ही दो साथी छात्रों पर हैं। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए छात्र से मारपीट की और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। छात्रों के बीच कोचिंग में विवाद हुआ था। घटना 21 दिसंबर की है। छात्र ने शाम को परिजन के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। मंगलवार को मारपीट का ये वीडियो सामने आया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। सभी छात्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 की 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं। पार्क घूमने गया था छात्र, वहीं की पिटाई
पीड़ित छात्र ने पुलिस को बताया कि वह स्कूल की छुट्टी के बाद शाम को पंडित रविशंकर पार्क में घूमने के लिए गया था। तभी स्कूल के दो और छात्र वहां पहुचे। उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद उसे मुर्गा बनाकर लात-घूंसों से पीटा। दो नाबालिग पर केस दर्ज किया
सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि वीडियो तीन दिन पुराना है। छात्र ने थाने में शिकायत की थी। जिसके आधार पर दो नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनकी तलाश की जा रही है। कोचिंग में हुई थी बहस
सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि कुछ दिन पहले इनके बीच कोचिंग में विवाद हुआ था। यह लोग क्लास में दादागिरी कर रहे थे, जिसको लेकर दोनों पक्ष में बहस हुई थी। जिसके बाद मौका पाकर मारपीट की गई है। 10 दिन में छात्र से मारपीट का दूसरा वीडियो
सिविल लाइन थाने क्षेत्र का यह दूसरा मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। इससे 10 दिन पहले भी एक वीडियो सामने आया था। जिसमें एक छात्र के साथ कुछ युवकों ने बेल्ट से मारपीट की थी। इस मामले में थाना पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद चार नाबालिग आरोपियों पर मामला दर्ज किया था। उनकी भी तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *