बांसवाड़ा| संत पॉल उमावि ठीकरीया की ओर से शनिवार को 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह हुआ। इसमें 11वीं के विद्यार्थियांे ने बारहवीं के विद्यार्थियों को तिलक लगाकर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर विदाई दी। हेड बॉय आर्जव जैन ने अपने विद्यालयी अनुभवों को साझा किया। विद्यालय के प्रबंधक फादर निर्मल बारिया ने विद्यार्थियों कहा कि जीवन में आगे बढ़ने पर यदि असफलता आए तो उससे घबराना नहीं, असफलता से सीख लेकर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर और सदैव विनम्र रहना। प्राचार्य फादर विलियम कटारा ने छात्रों को बोर्ड परीक्षा के लिए बधाई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या सिस्टर वीणा, शिक्षकगण और समस्त विद्यालय परिवार योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में हेड गर्ल हिमांशी पंड्या ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।


