सीबीएसई 10वीं के नतीजों का राज्यवार विश्लेषण करें तो पंजाब अपने पड़ोसी राज्य से बेहतर है। पंजाब ने 94.49 पास प्रतिशत के साथ हरियाणा (92.32) और चंडीगढ़ (88.56) को पछाड़ दिया है। हालांकि हिमाचल का प्रदर्शन (97.26) इस रीजन में काफी अच्छा रहा। पंजाब में इस बार 109678 बच्चों ने 10वीं की परीक्षा दी थी। परीक्षा के परिणामों में पास प्रतिशत 94.49 रहा है, जो कि पिछले साल 2024 के मुकाबले 1.06 कम है। इस बार के नतीजों में लड़कों के मुकाबले लड़कियों की पास प्रतिशत अधिक रही है। लड़कों की पास प्रतिशत 92.67 रहा है। लड़कियों की 96.68 पास प्रतिशत रहा है। पंचकूला की छात्रा सृष्टि शर्मा ने 100 प्रतिशत अंक लेकर ऑल इंडिया टॉप किया है। वहीं नतीजों में दक्षिण भारत के राज्य आगे रहे हैं। तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना टॉप-3 राज्यों में शामिल हैं। तीनों का रिजल्ट 99% से ऊपर है। सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्यों में अरुणाचल सबसे ऊपर है। 1,200 घंटे की पढ़ाई पूरी न हो पाने से भी बच्चों के प्रदर्शन पर असर पड़ रहा क्लास में पढ़ाई का समय कम हो गया है। खासतौर पर 10वीं व 12वीं में, जहां बोर्ड परीक्षा जनवरी से शुरू हो जाती है। इससे 1,200 घंटे की पढ़ाई पूरी नहीं हो पाती, जिससे 90+ स्कोर वाले घट रहे हैं। पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- एग्जाम वॉरियर्स आज के दिन माता-पिता-शिक्षक का योगदान समझें पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा, सीबीएसई कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षा पास करने वाले सभी लोगों को हार्दिक बधाई! यह आपके दृढ़ संकल्प, अनुशासन और कड़ी मेहनत का नतीजा है। आज का दिन माता-पिता, शिक्षकों और अन्य सभी लोगों की भूमिका को स्वीकार करने का भी दिन है, जिन्होंने इस उपलब्धि में योगदान दिया है। एग्जाम वॉरियर्स को आगे आने वाले सभी अवसरों में सफलता की शुभकामनाएं!’ लुधियाना की यमुना पंजाब में टॉपर बारहवीं में लुधियाना की यमुना गोयल 99.4 प्रतिशत के साथ पंजाब में टॉपर रही। वह कॉमर्स स्ट्रीम से है। उसने बताया कि सारा ध्यान सैंपल पेपर हल करने में लगाया। यही सफलता का मंत्र रहा। 10वीं और 12वीं में 90% से ज्यादा अंक पाने वाले बच्चों की संख्या 7 साल में सबसे कम वर्ष 10वीं में 90%+ 12वीं में 90%+ 10वीं में 95%+ 12वीं में 95%+ 2023 9.04 6.80 2.05 1.36 2024 9.49 7.16 2.14 1.48 2025 8.43 6.59 1.92 1.47 10वीं में पास होने वाले लड़के पिछली बार से 0.08% घटे, लड़कियां 0.25% बढ़ गईं वर्ष 10वीं पास 12वीं पास लड़कियां (10वीं) लड़के (10वीं) लड़कियां (12वीं) लड़के (12वीं) 2023 93.12% 87.33% 94.25% 92.27% 90.68% 84.67% 2024 93.60 87.98 94.75 92.71 91.52 85.12 2025 93.66 88.39 95.00 92.63 91.64 85.70 10वीं; पंजाब के नतीजे हरियाणा, चंडीगढ़ से बेहतर, हिमाचल से कम {इस साल 90% व 95% से ज्यादा अंक पाने वाले छात्रों का प्रतिशत पिछले 7 साल में सबसे कम रहा। {साल 2019 में 10वीं में 12.78% और 12वीं में 7.73% बच्चों ने 90% से ज्यादा अंक पाए थे। इस बार इन दोनों आंकड़ों में गिरावट आई है। {सीबीएसई के पूर्व चेयरमैन अशोक गांगुली कहते हैं, यह चिंता का विषय है। इससे मेरिट की वैल्यू घटती है। नई शिक्षा नीति से करिकुलम बदलेगा, तब सुधार होगा। फोकस सिर्फ अंकों पर नहीं, असली सीख पर होना चाहिए। पहली बड़ी परीक्षा पास बेहतर प्रदर्शन }सीबीएसई के कुल 17 में से 10 रीजन में 90% से ज्यादा छात्र सफल पढ़ाई में अव्वल }पंचकूला की सृष्टि शर्मा ने 100% अंक लेकर ऑल इंडिया टॉप किया पंजाब बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट आज आएगा टॉपर: पंजाब की 3 बेटियां के 99.8% अंक जवाहर नवोदय विद्यालय का 10वीं रिजल्ट 99.49% और केवी का 99.45% रहा, जो सबसे बेहतर है। गुरुग्राम के एक स्कूल में 10वीं की छात्राएं जश्न मनाते हुए। {पिछले तीन साल के आंकड़े देखें तो 10वीं और 12वीं में पास होने वाले कुल बच्चों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। {हालांकि, लड़कों और लड़कियों के पास प्रतिशत में अंतर साफ दिखता है। 2023 के मुकाबले 2025 में 10वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 0.75 बढ़ा है। वहीं, इसी दौरान लड़कों के पास प्रतिशत में 0.36 की बढ़ोतरी हुई है। {12वीं के नतीजों में भी 3 साल के दौरान लड़कियों का पास प्रतिशत 1.04 बढ़ा, जबकि लड़कों का 1.03% ही बढ़ा। बॉटम-5 रीजन बॉटम-5 रीजन टॉप-5 रीजन टॉप-5 रीजन भास्कर न्यूज. नई दिल्ली|आखिरकार सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे मंगलवार को जारी कर दिए। इस साल 12वीं में 88.39% छात्र पास हुए हैं, जो पिछले साल से 0.41% ज्यादा हैं। इसी तरह 10वीं में 93.66% छात्र पास हुए हैं, जो पिछले साल से 0.06% अधिक हैं। देश के कुल 26,675 स्कूलों में 7,862 सेंटर बनाए गए थे, जिसमें 10वीं के 23,71,939 और 12वीं के 16,92,794 छात्र शामिल हुए थे। पंजाब में सीबीएसई 12वीं की 92020 बच्चों ने परीक्षा दी थी। इस बार पास प्रतिशत 92.47 रहा है, जो कि पिछले साल 2024 के मुकाबले 0.53% अधिक है। इस बार के नतीजों में लड़कों के मुकाबले लड़कियों की पास प्रतिशत अधिक रही है। लड़कों की पास प्रतिशत 90.42 रहा है। लड़कियों की 94.74 पास प्रतिशत रहा है। यह लड़कों से 4.32 फीसदी ज्यादा रहा। देशभर के नतीजों में दक्षिण भारत का ही दबदबा रहा है। तेलंगाना (99.73%) पहले, आंध्र (99.51%) दूसरे और केरल (99.32%) तीसरे पर है। सबसे खराब प्रदर्शन लद्दाख (52.46%), त्रिपुरा (73.31%), ओडिशा (78.74%) का रहा है। सीबीएसई ने देश को कुल 17 रीजन में बांटा है। इनमें से 10 रीजन में ही 90% से ज्यादा बच्चे पास हुए हैं। जबकि, 10वीं के नतीजों में ऐसे 15 रीजन हैं। प्रयागराज इकलौता रीजन है, जहां नतीजा 80% से भी नीचे गया है। रीजन पास छात्र देहरादून 83.45% पटना 82.86% भोपाल 82.46% नोएडा 81.29% प्रयागराज 79.53% रीजन पास छात्र विजयवाड़ा 99.60% त्रिवेन्द्रम 99.32% चेन्नई 97.39% बेंगलुरु 95.95% वेस्ट दिल्ली 95.37% रीजन पास छात्र पटना 91.90% देहरादून 91.60% प्रयागराज 91.01% नोएडा 89.41% गुवाहाटी 84.14% रीजन पास छात्र त्रिवेंद्रम 99.79% विजयवाड़ा 99.79% बेंगलुरु 98.90% चेन्नई 98.71% पुणे 96.54% {2022 में 10वीं में 11% और 12वीं में 9% छात्रों ने 90% से ऊपर अंक पाए थे। इसके बाद से लगातार गिरावट आ रही है। जैनिका लुधियाना तनिष्का फिरोजपुर गुरगनीमत कौर पटियाला


