12वीं बोर्ड में वनांचल की बेटी का कमाल:95.8% अंकों के साथ बालोद की ग्रेसी साहू टॉप 10 में; सिविल सेवा की तैयारी करेंगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया। बालोद जिले के वनांचल क्षेत्र कुसुमकसा की ग्रेसी साहू ने 12वीं में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया। ग्रेसी के माता-पिता दोनों शासकीय स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने भी शासकीय विद्यालय से ही शिक्षा प्राप्त की। ग्रेसी का मानना है कि सरकारी स्कूलों का स्तर अब बेहतर हो चुका है। उन्होंने स्कूली शिक्षा के साथ-साथ ऑनलाइन कक्षाएं भी नियमित रूप से ली। गणित विषय की छात्रा ग्रेसी ने बताया कि वह सिविल सेवा में जाकर कलेक्टर बनना चाहती हैं। उनका मानना है कि सिविल सेवा जनता से जुड़ने और उनके हितों की रक्षा का सबसे अच्छा माध्यम है। इस उपलब्धि से ग्रेसी के परिवार के साथ पूरा कुसुमकसा गांव खुशी से झूम रहा है माता पिता को दिया जीत का श्रेय ग्रेसी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। उन्होंने बताया कि माता-पिता ने हमेशा पढ़ाई में पूरा सहयोग किया और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराईं। वह आगे की पढ़ाई गणित और विज्ञान के साथ जारी रखेंगी और सिविल सेवा की तैयारी करेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *