12वीं बोर्ड रिजल्ट…टाॅप टेन में प्लम्बर की बेटी:6वां स्थान हासिल कर बढ़ाया रायगढ़ का मान; CA बनना चाहती है कृतिका

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 10 किमी की दूरी पर स्थित कोड़ातराई गांव की बेटी ने प्रदेश भर में अपना नाम रोशन किया है। कड़ी मेहनत ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश भर में उसे छठवां स्थान दिलाया है। बुधवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें रायगढ़ जिला से टाॅप टेन में कोड़ातराई की कृतिका यादव का नाम था। उसने छठवां स्थान प्राप्त किया। दैनिक भास्कर की टीम कोड़ातराई कृतिका के घर पहुंची। जहां देखा गया कि गांव के लोगों की काफी भीड़ है और सभी कृतिका को बधाई दे रहे हैं। उसके मम्मी-पापा उसे लड्डू खिलाकर आशीर्वाद दे रहे थे। कृतिका ने बताया कि वे मध्यम वर्ग परिवार से है। उसके पिता प्लम्बर का काम करते हैं। उसी काम से वे अपने दो बच्चों को शिक्षा दिला रहे हैं। जहां बड़ा बेटा मनीष काॅलेज में पढ़ाई कर रहा है, तो कृतिका गांव के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल में 12वीं की पढ़ाई कर रही थी। कृतिका ने बताया कि वह घर में करीब 7 घंटे तक पढ़ाई करती थी और जरूरत पड़ने पर अपनी मां के कामों में हाथ भी बंटाती थी। CA बनने काॅमर्स विषय को चुना कृतिका ने बताया कि उसे पढ़ाई के लिए परिवार का भरपूर सपोर्ट मिलता था। जिसे देखकर कृतिका ने मन में ख्वाहिश रखा कि वह आगे चलकर CA की तैयारी करेगी और अब उसका सपना CA बनने का है। कृतिका का कहना है कि इसी वजह से उसने 11वीं में काॅमर्स की पढ़ाई को चुना था। स्कूल में टाॅप आने की उम्मीद थी कृतिका की मां भानूकला यादव ने बताया कि घर में बहुत अच्छा माहौल है और जितना समय कृतिका को मिलता था। उतने समय उठकर वह पढ़ती थी। हमे यह उम्मीद थी कि कृतिका अपने स्कूल में टाॅप करेगी, लेकिन ये तो प्रदेश में टाॅप टेन में आ गई। इससे बहुत खुशी है। जो बनना चाहे, वह बनेगी कृतिका के पिता सियाराम यादव का कहना है कि कृतिका शुरू से पढ़ाई में अच्छी थी। इसके छठवां रैंक आने पर सभी में काफी खुशी है और वह पढ़ लिखकर जो भी बनना चाहती है, वहीं वह बनेगी। कृतिका आगे की पढ़ाई भी करेगी। बढ़ने लगी लोगों की भीड़ धीरे-धीरे कृतिका के घर में भीड़ लगातार बढ़ते जा रही थी। गांव के लोगों के साथ ही उसके स्कूल के शिक्षक और पुसौर विकासखंड के ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी भी छात्रा के घर पहुंचे। गुलदस्ता और मिठाई से कृतिका को शुभकामनाएं देते हुए आगे की पढ़ाई के लिए सभी ने शुभकामनाएं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *