12 करोड़ की धनवर्षा का लालच देकर 3 लाख ठगे:खरगोन में मटके में कैश रखकर कराई श्मशान पूजा, इंदौर के 3 आरोपी गिरफ्तार

खरगोन में 12 करोड़ रुपए की ‘धनवर्षा’ का लालच देकर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने श्मशान में मटका पूजा कराने के नाम पर एक व्यक्ति से 3 लाख रुपए ठगे। इस मामले में इंदौर क्षेत्र के तीन आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। क्या है पूरा घटनाक्रम समझिए
घटना खरगोन कोतवाली थानाक्षेत्र के कुम्हारखेड़ा की है। कोतवाली पुलिस उप निरीक्षक रामजीलाल डुडवे ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित घनश्याम चौहान के घर पर पूजा करने के बहाने मटके में तीन लाख रुपए रखवाए। उन्हें 12 करोड़ रुपए बनाने का लालच दिया गया। मंगलवार रात आरोपियों ने घनश्याम चौहान से मटके में रुपए रखवाए और श्मशान में नींबू काटकर पूजा करने को कहा। आरोपी मटके के पास ही बने रहे। उन्होंने पूजा के बाद मटके से ‘धनवर्षा’ होने का दावा किया था। घनश्याम उर्फ विक्की को तीसरी बार श्मशान घाट के पास नींबू काटकर 51 बार भैरवजी का नाम लेकर आने को कहा गया। जब वह वापस लौटा, तब तक आरोपी रुपए लेकर फरार हो चुके थे। आरोपियों के पास से कैश, मोबाइल और कार बरामद पीड़ित घनश्याम चौहान ने तत्काल पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में सर्चिंग की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 3 लाख रुपए नकद, 4 मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है। इस दौरान उनका ड्राइवर फरार हो गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की गई है और पुलिस की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *