12 फरवरी तक बदलेगा सर्दी का मिजाज 14 डिग्री तक पहुंचेगा रात का तापमान

बीकानेर | मौसम धीरे-धीरे अपनी दिशा अब तय कर चुका है। इसी महीने मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा। इसकी शुरूआत भी इस सप्ताह से होने वाली है। इस सप्ताह के अंत तक रात का तापमान 14 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। दरअसल फरवरी वो महीना है जब मौसम की शिफ्टिंग होती है। भले पूरी तरह गर्मी ना आए पर सर्दी का मिजाज पूरी तरह खत्म हो जाता है। मौसम सामान्य हो जाता है। उसकी शुरूआत इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा। पूर्वानुमान को माने तो 12 फरवरी तक रात का तापमान 14 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। दिन का तापमान भी 27 से 28 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। बीती रात का ही न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। दिन का तापमान शुक्रवार को ही 28.6 डिग्री तक पहुंच चुका। वैसे पूर्वानुमान में बादल और विक्षोभ की संभावना जताई गई थी जो सही साबित नहीं हुई। असली परिवर्तन तीसरे सप्ताह से शुरू होगा और फरवरी के आखिरी सप्ताह तक मौसम पूरी तरह सामान्य हो जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *