देश के 12 राज्यों से आई 16 महिला फोक पेंटिंग एवं क्राफ्ट आर्टिस्ट अपने-अपने प्रदेश की पारंपरिक लोककला और हस्तशिल्प का सजीव प्रदर्शन जयपुर में करेंगी। राजस्थान विश्वविद्यालय के विजुअल आर्ट विभाग परिसर में 2 से 8 जनवरी तक आयोजित होने वाली इस 7 दिवसीय नेशनल विमेन फोक आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप में प्रत्येक कलाकार के साथ एक सहायक कलाकार भी भाग लेगा। कुल 32 कलाकार परंपरागत कलाओं का प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल प्रो. हरिभाऊ किसनराव बागडे शाम 4:30 बजे करेंगे। मारोह के विशिष्ट अतिथि प्रो. अल्पना कटेजा तथा पवन अरोड़ा (सेवानिवृत्त आईएएस) होंगे। वर्कशॉप 3 जनवरी से 11 बजे होगी विजुअल आर्ट विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रजत पंडेल ने बताया कि इस सात दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन प्रतिभा एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसायटी के सहयोग से होगा। ये कलाकार करेंगी सहभागिता संयोजक बी. एम. चांदना ने बताया कि इस वर्कशॉप में देश के विभिन्न राज्यों से आई महिला कलाकार अपनी विशिष्ट लोककलाओं का सजीव प्रदर्शन करेंगी। वर्कशॉप कमेटी हेड सुहास दत्ता ने बताया कि वर्कशॉप का शुभारंभ 3 जनवरी को प्रातः 11 बजे होगा और यह 7 जनवरी को दोपहर 2 बजे तक चलेगी। वर्कशॉप का समय प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा। आमजन के लिए प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।


