धमतरी| नगर निगम धमतरी इन दिनों आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है। ऐसे में वॉटर ट्रीटमेंट और सीवरेज प्लांट के संचालन के लिए लगने वाली बिजली के बिल ने भारी वित्तीय बोझ डाल दिया है। पिछले 9 वर्षों में बिजली बिल का आंकड़ा 12 करोड़ 50 लाख तक पहुंच गया था, जिसे चुकाने में निगम अक्षम था। विद्युत विभाग द्वारा बार-बार बकाया बिल भुगतान के लिए नोटिस जारी किए गए। आखिरकार, नगर निगम ने 7 करोड़ 17 लाख रुपए का भुगतान किया, जिसमें से 6.34 करोड़ रुपए राज्य सरकार ने दिए और 83 लाख रुपए नगर निगम ने अपने स्तर पर जमा किए।


