12.65 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:मौके से एक बाइक जब्त, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

करौली की मासलपुर थाना पुलिस ने स्मैक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ऑपरेशन स्मैक आउट के तहत दो तस्करों को 12.65 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। मासलपुर थाना अधिकारी नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस की ओर से ऑपरेशन स्मैक आउट सहित कई अभियान चलाए जा रहे हैं। अभियान का निर्देशन आईजी भरतपुर राहुल प्रकाश द्वारा किया जा रहा है। ऑपरेशन स्मैक आउट के तहत मासलपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान खेड़ा चौकी तिराहा एनएच-23 से रवि कुमार मीणा (21) पुत्र रामस्वरूप मीणा से 6.13 ग्राम स्मैक और धारा सिंह (28) पुत्र द्वारिका के कब्जे से 6.52 ग्राम स्मैक जब्त की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों से कुल 12.65 ग्राम स्मैक जब्त की गई है। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज को कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने एक बाइक भी जब्त की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *