जालंधर| वार्ड नंबर 49 के अंतर्गत आने वाली 120 फुट रोड पर सोमवार को सफाई अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि नवदीप जरेवाल शालु, सेनेट्री इंस्पेक्टर गोगा रानी और गुरकमल कुमार पिंटू भी मौजूद रहे। सफाई का काम रोड स्वीपिंग मशीन से शुरू किया गया, जो प्रतिदिन सुबह ट्रैक के साथ-साथ पूरे 120 फुट रोड की सफाई करेगी। स्थानीय लोगों ने भी इस प्रयास की सराहना की और नियमित सफाई की उम्मीद जताई।


